नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार से कमजोरी का संकेत लेकर सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को जस्ता की कीमत 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 260.05 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 2.95 रुपये या 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 260.05 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 3,348 लॉट के लिए कारोबार हुए।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
