नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार से कमजोंरी का संकेत लेते हुए सटोरियों द्वार अपने सौदों का आकार कम करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को जस्ता की कीमत 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 292.60 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 1.60 रुपये या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 292.60 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 2,377 लॉट के लिए कारोबार हुए।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
