नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) हाजिर बाजार से नकारात्मक संकेतों के चलते कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को जस्ता की कीमत 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 285.05 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर डिलिवरी वाले जस्ता अनुबंध की कीमत 1.15 रुपये या 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 285.05 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई जिसमें 1,530 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के कारण प्रतिभागियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यतः जस्ता की कीमतों पर दबाव पड़ा।
भाषा अजय अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
