नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 91.86 प्रतिशत घटकर 24.32 करोड़ रुपये रह गया। उच्च लागत और इसके ओटीटी (ओवर द टॉप) मंच में निवेश की वजह से इसका मुनाफा प्रभावित हुआ है।
कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की दिसंबर तिमाही में उसने 298.98 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
जी एंटरटेनमेंट की कुल आय आलोच्य अवधि में मामूली घटकर 2,127.23 करोड़ रुपये रही। पिछले वर्ष इसी तिमाही में यह 2,130.44 करोड़ रुपये थी।
हालांकि, इस दौरान जी का कुल खर्च 10.03 प्रतिशत बढ़कर 1,871.81 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी के अनुसार, चुनौतीपूर्ण वृहत आर्थिक परिवेश परिचालन प्रदर्शन को प्रभावित कर रहा है।
भाषा रिया रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
