scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतजी एंटरटेनमेंट ने चौथी तिमाही में 181.93 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

जी एंटरटेनमेंट ने चौथी तिमाही में 181.93 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज लि. (जी लि.) का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 181.93 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 272.36 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 2,361.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,984.39 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी विज्ञापन आय 1,119.83 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 1,122.96 करोड़ रुपये रही थी।

भाषा अजय अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments