scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतविश्व डेयरी सम्मेलन 12 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में, प्रधानमंत्री कर सकते हैं उद्घाटन

विश्व डेयरी सम्मेलन 12 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में, प्रधानमंत्री कर सकते हैं उद्घाटन

Text Size:

नोएडा, छह सितंबर (भाषा) दिल्ली के समीप उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाले विश्व डेयरी सम्मेलन-2022 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सम्मेलन 12 से 15 सितंबर तक चलेगा।

इसको लेकर पुलिस, जिला प्रशासन व अन्य एजेंसियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस सम्मेलन में 40 देश भाग लेंगे।

देश 48 वर्ष बाद विश्व डेयरी सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इससे पहले आखिरी बार 1974 में अंतरराष्ट्रीय डेयरी कांग्रेस की मेजबानी की थी।

सूत्रों ने कहा कि इसमें डेयरी उद्योग से जुड़ी नवीन तकनीक और प्रणाली को समझने का मौका मिलेगा। सम्मेलन में वैज्ञानिक, तकनीकी, व्यावसायिक और विपणन सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें दुनियाभर के डेयरी विशेषज्ञ, नेता और संबंधित पक्ष डेयरी क्षेत्र के बारे में विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। इसके जरिये भारत विकसित देशों से सबक लेकर दूध उत्पादकता में सुधार करेगा।

उल्लेखनीय है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है। यह उपलब्धि लाखों छोटे और सीमांत डेयरी किसानों के माध्यम से हासिल की गई है। इनके लिए डेयरी एक आजीविका का महत्वपूर्ण स्रोत है। पिछले 50 साल में भारतीय डेयरी क्षेत्र बड़े परिवर्तन आए हैं। इस लिहाज से यह आयोजन महत्वपूर्ण है।

विश्व डेयरी सम्मेलन में 40 देशों से करीब 1,500 प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें डेयरी प्रसंस्करण कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), डेयरी किसान, डेयरी उद्योग के आपूर्तिकर्ता, शिक्षाविद, सरकारी प्रतिनिधि आदि शामिल हैं। इसमें उद्यमी या कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर सकेंगी।

भाषा सं मनीषा अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments