scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअर्थजगतव्हील्स इंडिया ने जापान की टोपी इंडस्ट्रीज के साथ किया समझौता

व्हील्स इंडिया ने जापान की टोपी इंडस्ट्रीज के साथ किया समझौता

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (भाषा) व्हील्स इंडिया ने एल्युमीनियम मिश्र धातु के पहियों के डिजाइन, विकास एवं निर्माण के लिए जापान की टोपी इंडस्ट्रीज के साथ एक तकनीकी सहायता समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि समझौते के तहत टोपी, व्हील्स इंडिया के ‘कास्ट एल्युमिनियम व्हील’ व्यवसाय के डिजाइन एवं विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाने के लिए तकनीकी जानकारी और इंजीनियरिंग सहायता प्रदान करेगी।

व्हील्स इंडिया के प्रबंध निदेशक श्रीवत्स राम ने कहा, ‘‘ इस समझौते से व्हील्स इंडिया को एल्युमीनियम पहियों के क्षेत्र में तकनीकी विशेषज्ञता हासिन करने की उम्मीद है। हमें विश्वास है कि यह समझौता हमें नए कारोबार हासिल करने और एल्युमीनियम क्षेत्र में अपनी प्रतिस्पर्धात्मक मजबूत करने में मदद करेगा।’’

उन्होंने कहा कि टोपी इंडस्ट्रीज 100 साल से अधिक पुरानी, ​​विश्व स्तर पर प्रसिद्ध पहिया विनिर्माता कंपनी है। वह अत्याधुनिक तकनीकों के साथ एल्युमीनियम पहियों की अग्रणी विनिर्माता है।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments