scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमदेशअर्थजगतव्हॉट्सऐप ने जनवरी में 29 लाख खातों पर रोक लगाई

व्हॉट्सऐप ने जनवरी में 29 लाख खातों पर रोक लगाई

Text Size:

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) त्वरित संदेश भेजने वाले मंच व्हॉट्सऐप ने शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए जनवरी में 29 लाख भारतीय खातों पर रोक लगा दी।

मेटा के स्वामित्व वाली व्हॉट्सऐप ने अपनी मासिक उपयोगकर्ता सुरक्षा रिपोर्ट में यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, उपभोक्ताओं से मिली शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए इन खातों पर रोक लगाई गई है। इस कदम का मकसद मंच के दुरुपयोग को रोकना है।

व्हॉट्सऐप के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘नवीनतम मासिक रिपोर्ट से पता चलता है कि 29 लाख से अधिक खातों पर जनवरी में रोक लगाई गई।’’ इनमें से 10.38 लाख खाते व्हॉट्सऐप ने कोई शिकायत मिले बगैर अपने स्तर पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित किए हैं।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments