scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपश्चिम एशिया संकट से कुछ रेस्तरां में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित: जुबिलेंट फूडवर्क्स

पश्चिम एशिया संकट से कुछ रेस्तरां में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित: जुबिलेंट फूडवर्क्स

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) जुबिलेंट फूडवर्क्स लि. ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण उत्पन्न वैश्विक अनिश्चताओं से उसके कुछ रेस्तरां में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित हुई है।

डोमिनोज पिज्जा और डंकिन डोनट्स सहित फास्ट-फूड श्रृंखला संचालित करने वाली कंपनी ने कहा कि वह गैस की बचत के लिए कई कदम उठा रही है और बिजली तथा पाइप के जरिए मिलने वाली गैस (पीएनजी) जैसे वैकल्पिक साधनों की ओर तेजी से बढ़ रही है।

जुबिलेंट फूडवर्क्स लि. (जेएफएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘… पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण देश भर में वाणिज्यिक एलपीजी के वितरण पर आपूर्ति संबंधी बाधाएं हैं।’

कंपनी ने कहा कि उसके कुछ स्टोर तक एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति सीमित हो गई है। फिलहाल कामकाज पर इसका असर कम है और स्थिति को सक्रिय रूप से संभाला जा रहा है।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments