scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअर्थजगतवेलस्पन कॉर्प की सहयोगी कंपनी को स्टील पाइप के लिए करीब एक हजार करोड़ रुपये का आर्डर मिला

वेलस्पन कॉर्प की सहयोगी कंपनी को स्टील पाइप के लिए करीब एक हजार करोड़ रुपये का आर्डर मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) की अनुषंगी कंपनी को सऊदी अरब में स्टील पाइप की आपूर्ति के लिए 49 करोड़ सऊदी रियाल (लगभग 1,000 करोड़ रुपये) का आर्डर मिला है।

डब्ल्यूसीएल ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यह आर्डर सऊदी अरब सरकार के निजी क्षेत्र से निवेश के जरिये जल पाइपलाइन के बुनियादी ढांचे का विस्तार करने के उद्देश्य के अनुरूप है।

कंपनी ने कहा, ‘‘अनुषंगी कंपनी एसोसिएट कंपनी ईस्ट पाइप्स इंटीग्रेटेड कंपनी फॉर इंडस्ट्री (ईपीआईसी) ने सेलाइन वाटर कन्वर्जन कॉर्पोरेशन के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है। इस अनुबंध का मूल्य 49 करोड़ सऊदी रियाल है।’’

भाषा जतिन रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments