scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशअर्थजगतवारी एनर्जीज ने अमेरिका में चल रही जांच में सहयोग का आश्वासन दिया

वारी एनर्जीज ने अमेरिका में चल रही जांच में सहयोग का आश्वासन दिया

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) वारी एनर्जीज ने शुक्रवार को कहा कि वह सौर ऊर्जा आयात पर शुल्क चोरी के आरोप में कंपनी के खिलाफ चल रही जांच में अमेरिकी सरकार के साथ सहयोग जारी रखेगी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि अमेरिका उसकी विस्तार संबंधी महत्वाकांक्षाओं के लिए एक महत्वपूर्ण विनिर्माण केंद्र है।

सौर आयात पर शुल्क चोरी की अमेरिका में जांच के बारे में मीडिया रिपोर्ट के जवाब में कंपनी ने कहा कि वारी ने पहले भी अमेरिकी जांच में सहयोग किया है और आगे भी करती रहेगी।’’

कंपनी की अनुषंगी इकाई – वारी सोलर अमेरिकाज – का टेक्सास में 1.6 गीगावाट मॉड्यूल विनिर्माण संयंत्र चालू है, जिसे 3.2 गीगावाट तक विस्तारित किया जा रहा है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments