scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशअर्थजगतवोल्टसन लैब्स आंध्र में 1,743 करोड़ रुपये का सौर संयंत्र स्थापित करेगी

वोल्टसन लैब्स आंध्र में 1,743 करोड़ रुपये का सौर संयंत्र स्थापित करेगी

Text Size:

अमरावती, 17 नवंबर (भाषा) वोल्टसन लैब्स प्राइवेट लिमिटेड आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के नायुडुपेटा में 1,743 करोड़ रुपये की लागत से सौर सेल और मॉड्यूल विनिर्माण संयंत्र स्थापित करेगी।

कंपनी ने सौर सेल और मॉड्यूल विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए राज्य सरकार के साथ सोमवार को औपचारिक रूप से एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

परियोजना को शुरू करने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार एकमुश्त लागत पर 37 एकड़ भूमि की अनुमति दे रही है।

सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘आंध्र प्रदेश सरकार ने आज घोषणा की है कि वोल्टसन लैब्स प्राइवेट लिमिटेड… नायुडुपेटा में 1,743 करोड़ रुपये की लागत से नई सौर सेल और मॉड्यूल विनिर्माण सुविधा स्थापित करेगी।’’

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments