scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशअर्थजगतविजन इंडिया ने युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए एनआईईएलआईटी के साथ किया समझौता

विजन इंडिया ने युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए एनआईईएलआईटी के साथ किया समझौता

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली कंपनी विजन इंडिया ने युवाओं को हुनरमंद बनाने और रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि यह समझौता उसके रोजगार मंच ‘जस्ट जॉब्स’ के माध्यम से किया गया है, जिसका उद्देश्य युवाओं को आवश्यक कौशल प्रदान करना और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

समझौते पर नाइलिट के कार्यकारी निदेशक डॉ. नितिन कुमार पुरी और विजन इंडिया के प्रतिनिधि आलोक रंजन ने हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर पुरी ने कहा कि यह पहल प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने और कौशल एवं रोजगार के बीच अंतर को कम करने में सहायक होगी।

विजन इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विवेक कुमार ने कहा कि अवसरों की कमी के कारण कई युवा बेरोजगार रह जाते हैं। ‘जस्ट जॉब्स’ मंच के माध्यम से इस अंतर को कम करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह मंच युवाओं को रोजगार बाजार में प्रवेश दिलाने और उन्हें नौकरी के लिए तैयार करने में मदद करेगा। साथ ही यह पहल युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उनके करियर विकास में सहायक होगी।

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान एक स्वायत्त वैज्ञानिक संस्था है जो इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कार्य कर रही है। सूचना, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मानव संसाधन विकास तथा संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित, नाइलिट ने पूरे देश में डिजिटल साक्षरता एवं तकनीकी शिक्षा को और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

भाषा

रमण प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments