scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतवियतनाम का विनग्रुप भारत के विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में प्रवेश के लिए तैयार

वियतनाम का विनग्रुप भारत के विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में प्रवेश के लिए तैयार

Text Size:

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) वियतनाम का प्रमुख औद्योगिक समूह विनग्रुप जेएससी भारत में आतिथ्य और हरित ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रवेश करने की योजना बना रहा है।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि विनग्रुप देश के वाहन क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की भी योजना बना रहा है।

कंपनी भारत में स्मार्ट शहर बनाने पर भी विचार कर रही है।

विनग्रुप ने अपनी सहायक कंपनी विनफास्ट के माध्यम से शनिवार को भारत में दो इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करके यात्री वाहन क्षेत्र में प्रवेश किया।

विनफास्ट एशिया के सीईओ फाम सान्ह चाउ ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”हमारे चेयरमैन विनग्रुप के पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को भारत में लाना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा कि समूह के लिए पूंजी निवेश कोई समस्या नहीं है, क्योंकि यह भारत में टाटा, रिलायंस और इंफोसिस की तरह ही वियतनाम में संयुक्त रूप से सबसे बड़ा समूह है।

चाउ ने कहा कि कंपनी 2,000 एकड़ से अधिक भूमि पर स्मार्ट शहर बनाने और देश में हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भी उतरने की योजना बना रही है।

उन्होंने बताया कि समूह लगभग 47 लक्जरी रिसॉर्ट्स का संचालन करता है और अब भारत में भी इस क्षेत्र में प्रवेश करना चाहता है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments