scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतजय प्रकाश एसोसिएट्स का अधिग्रहण करेगी वेदांता, अदाणी को पीछे छोड़ा

जय प्रकाश एसोसिएट्स का अधिग्रहण करेगी वेदांता, अदाणी को पीछे छोड़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच सितंबर (भाषा) खनन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वेदांता कर्ज में डूबी जयप्रकाश एसोसिएट्स (जेएएल) का अधिग्रहण करेगी। कंपनी ने गौतम अदाणी के समूह को पीछे छोड़ते हुए अधिग्रहण के लिए 17,000 करोड़ रुपये की सफल बोली लगाई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

रियल एस्टेट, सीमेंट, बिजली, होटल और सड़क के क्षेत्र में कार्यरत जेएएल ऋणों के भुगतान में चूक के बाद दिवाला कार्यवाही से गुजर रही है।

जेएएल के कर्जदाताओं ने दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत कंपनी की बिक्री के लिए एक प्रक्रिया आयोजित की।

इस प्रक्रिया में कई बोलीदाताओं ने भाग लिया, लेकिन अंत में केवल दो कंपनियों – अदाणी और वेदांता समूह – ने ही बोलियां लगाईं।

वेदांता ने अदाणी समूह को पीछे छोड़ते हुए अंततः 17,000 करोड़ रुपये की सफल बोली लगाई, जिससे उसका शुद्ध मौजूदा मूल्य 12,505 करोड़ रुपये रहा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments