scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतवैष्णव ने एआई शिखर सम्मेलन के पहले दिन हुई असुविधा पर जताया खेद

वैष्णव ने एआई शिखर सम्मेलन के पहले दिन हुई असुविधा पर जताया खेद

Text Size:

(तस्वीर के साथ)

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ के पहले दिन लंबी कतारों और भारी भीड़ से उपस्थित लोगों को हुई असुविधा के लिए मंगलवार को खेद जताया और कहा कि सम्मेलन का संचालन सुचारू रूप से करने के लिए आयोजक दल लगातार काम कर रहे हैं।

वैष्णव ने कहा कि शिखर सम्मेलन आयोजक दल, लोगों की बात सुनने को तैयार हैं और मुद्दों के तुरंत समाधान के लिए एक ‘वॉर रूम’ बनाया गया है।

मंत्री ने कहा, ‘‘ आपकी जो भी प्रतिक्रिया है, कृपया हमारे साथ साझा करें। हम खुले विचारों वाले हैं। हमने एक ‘वॉर रूम’ बनाया है…कोई भी समस्या हो, कृपया हमें बताएं। हम निश्चित रूप से इसे आसान बनाने और आप सभी के लिए इसे और अधिक सुविधाजनक बनाने के प्रयास करेंगे।’’

वैष्णव ने कहा, ‘‘ अगर कल किसी को कोई समस्या हुई हो, तो उसके लिए मुझे खेद है। हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े एआई शिखर सम्मेलन को आयोजित करने के लिए पूरा दल दिन-रात काम कर रहा है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास करेंगे कि यह सम्मेलन आप सभी के लिए आनंददायक हो।’

भाषा योगेश निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments