scorecardresearch
Monday, 2 November, 2026
होमदेशअर्थजगतयूपीएल का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 26 प्रतिशत घटकर 452 करोड़ रुपये

यूपीएल का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 26 प्रतिशत घटकर 452 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) वैश्विक कृषि क्षेत्र की कंपनी यूपीएल लिमिटेड का चालू वित्तवर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 26.14 प्रतिशत घटकर 452 करोड़ रुपये रह गया। बिक्री में आई गिरावट इसका प्रमुख कारण रही।

कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 612 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त तिमाही में कंपनी की कुल आय 1.32 प्रतिशत घटकर 11,860 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 12,019 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी का खर्च घटकर 11,298 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले यह 11,573 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बताया कि विशेष रसायन कारोबार में 50 प्रतिशत और बीज एवं फसल कटाई के बाद के कारोबार में 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

कंपनी की अनुषंगी इकाई एडवांटा ने मिस्र की कंपनी मिस्र हाइटेक सीड इंटरनेशनल में 99.9 प्रतिशत हिस्सेदारी 11 करोड़ डॉलर में खरीदने करने पर सहमति जताई है। यह अधिग्रहण नियामकीय मंजूरियों के अधीन 31 जनवरी, 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।

यूपीएल लिमिटेड के चेयरमैन एवं समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जय श्रॉफ ने कहा कि दूसरी तिमाही के नतीजे कंपनी के विविध कारोबारी मॉडल की मजबूती को दर्शाते हैं।

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर अस्थिर परिस्थितियों के बावजूद कंपनी के कारोबार ने अनुशासित तरीके से प्रदर्शन किया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments