scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएयर इंडिया के 26 पुराने विमानों को नई सुविधाओं से लैस करने का काम पूरा

एयर इंडिया के 26 पुराने विमानों को नई सुविधाओं से लैस करने का काम पूरा

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) एयर इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने अपने 27 पुराने एयरबस ए320 नियो विमानों में से 26 विमानों को नई सुविधाओं के साथ उन्नत बना दिया है।

इसके साथ ही एयरलाइन ने कहा कि वह 26 अक्टूबर से शुरू होने वाले शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम में 174 अतिरिक्त साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगी।

टाटा समूह की एयरलाइन ने बयान में कहा कि पुराने विमानों को नई सुविधाओं से लैस करने का सितंबर, 2024 में शुरू हुआ रेट्रोफिट कार्यक्रम इस महीने लगभग पूरा हो गया है।

इन विमानों में नए केबिन इंटीरियर जोड़े गए हैं। इनमें तीन श्रेणियों- बिजनेस, प्रीमियम इकॉनमी और इकॉनमी को शामिल किया गया है।

एयर इंडिया ने बताया कि दिल्ली से कुआलालंपुर और डेनपासर के लिए उड़ानों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

कंपनी अब ए320 शृंखला के 100 से अधिक आधुनिक संकरे विमान संचालित कर रही है। एयर इंडिया के बेड़े में 16 सितंबर तक कुल 187 विमान शामिल थे।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments