नयी दिल्ली, 14 नवंबर (भाषा) केंद्रीय बिजली राज्य मंत्री श्रीपद वाई नाइक ने भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में विद्युत मंत्रालय के मंडप का शुक्रवार को उद्घाटन किया।
विद्युत मंत्रालय के बयान में मंत्री के हवाले से कहा गया, ‘‘ इस मंडप के माध्यम से हम अपने देश की पारंपरिक ऊर्जा से स्वच्छ ऊर्जा की ओर प्रगति तथा नागरिक-केंद्रित, प्रौद्योगिकी-संचालित, समावेशी एवं टिकाऊ ऊर्जा परिवेश की ओर हमारे बदलाव को प्रदर्शित करते हैं।’’
उन्होंने कहा कि यह मंडप एक प्रेरणादायक, प्रौद्योगिकी-समृद्ध वातावरण प्रदान करता है। यह आगंतुकों को स्वच्छ, विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार ऊर्जा की ओर देश के परिवर्तन को समझने में मदद करने के साथ ही भविष्य के नवप्रवर्तकों के लिए अवसर प्रस्तुत करता है।
भाषा निहारिका रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.