scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतयूनिमेक एयरोस्पेस आईपीओ को पेशकश के दूसरे दिन तक नौ गुना अभिदान मिला

यूनिमेक एयरोस्पेस आईपीओ को पेशकश के दूसरे दिन तक नौ गुना अभिदान मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (भाषा) यूनिमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को शेयर बिक्री के दूसरे दिन 9.08 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 500 करोड़ रुपये की शुरुआती शेयर बिक्री में 4,27,26,573 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि बिक्री के लिए 47,04,028 शेयरों की पेशकश की गई है।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 10.29 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 12.06 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटा को 4.64 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

आईपीओ में 250 करोड़ रुपये तक का नया निर्गम और 250 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

इस पेशकश के लिए कीमत दायरा 745-785 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

यूनिमेक एयरोस्पेस एयरोस्पेस, रक्षा, ऊर्जा और सेमीकंडक्टर उद्योगों के लिए जटिल विनिर्माण समाधान में विशेषज्ञता रखती है।

कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments