scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअल्ट्रावॉयलेट ब्रिटेन के बाजार में उतरी

अल्ट्रावॉयलेट ब्रिटेन के बाजार में उतरी

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 नवंबर (भाषा) भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया विनिर्माता अल्ट्रावॉयलेट ने अपनी प्रमुख मोटरसाइकिल एफ77 एमएसीएच 2 रेकॉन और एफ77 सुपरस्ट्रीट रेकॉन को ब्रिटेन के बाजार में मंगलवार को पेश किया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह रणनीतिक विस्तार मोटोमोंडो के साथ साझेदारी में किया जा रहा है, जो इस क्षेत्र में अल्ट्रावॉयलेट की विशेष वितरण साझेदार है।

अल्ट्रावॉयलेट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक नारायण सुब्रमण्यम ने कहा, ‘‘इस साल की शुरुआत में, हमने यूरोप भर में एफ77 को पेश करने के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। आज मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एफ77 को आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन में पेश किया गया है।’’

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments