नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ घटकर 122 करोड़ रुपये रह गया जो एक साल पहले की समान तिमाही के 233 करोड़ रुपये का लगभग आधा है।
लघु वित्त बैंक ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका वित्तीय प्रावधान बढ़कर 235 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 150 करोड़ रुपये की तुलना में 57 प्रतिशत अधिक है।
इस दौरान बैंक का कुल व्यय बढ़कर 1,543 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 1,359 करोड़ रुपये था।
वहीं, कुल आय बढ़कर 1,939 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 1,820 करोड़ रुपये थी।
बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजीव नौटियाल ने कहा, “शाखाओं के रणनीतिक विस्तार और उत्पादों में विविधता हमारी भावी वृद्धि योजनाओं को समर्थन दे रही है। हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025-26 में कर्जों में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि होगी और ऋण लागत सकल बहीखाते के 2.3 से 2.4 प्रतिशत के दायरे में रहेगी।”
भाषा प्रेम
प्रेम रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
