scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतउड़ान कैपिटल ने एक साल में किराना दुकानों को 1,600 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण दिया

उड़ान कैपिटल ने एक साल में किराना दुकानों को 1,600 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण दिया

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी, उड़ान कैपिटल ने उड़ान मंच पर पंजीकृत किराना दुकानों को 1,600 करोड़ रुपये का ऋण प्रदान किया है और 180 दिनों के भीतर वितरित राशि का 99.8 प्रतिशत हिस्सा एकत्र किया है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उड़ान कैपिटल के प्रमुख चैतन्य अदापा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कर्ज लेने वाले 40 प्रतिशत खुदरा विक्रेताओं ने पहले कभी किसी वित्तीय संस्थान से कर्ज नहीं लिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस क्षेत्र को लेकर गहरी समझ विकसित करने में सक्षम हुए हैं – और उन्हें प्रभावी ढंग से सेवा देने के लिए बेहतर सत्यापन प्रक्रिया तथा संग्रह क्षमताओं का निर्माण किया है। नतीजतन, 180 दिनों के भीतर वितरित राशि का 99.8 प्रतिशत हिस्सा वापस एकत्र किया जा सका है।’’

उड़ान कैपिटल ने आवेदन के 24 घंटों के भीतर लगभग 15,000 किराना विक्रेताओं को ऋण उपलब्ध कराने का दावा किया है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments