scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमदेशअर्थजगतट्रेंट का तीसरी तिमाही का मुनाफा 2.7 प्रतिशत बढ़कर 510 करोड़ रुपये हुआ

ट्रेंट का तीसरी तिमाही का मुनाफा 2.7 प्रतिशत बढ़कर 510 करोड़ रुपये हुआ

Text Size:

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) टाटा समूह की खुदरा कंपनी ट्रेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 2.73 प्रतिशत बढ़कर 510.11 करोड़ रुपये हो गया।

वेस्टसाइड, ज़ूडियो और स्टार ब्रांड नामों के तहत खुदरा स्टोर चलाने वाली ट्रेंट लिमिटेड ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने एक साल पहले अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में 496.54 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

कंपनी ने बताया कि उसका परिचालन राजस्व दिसंबर तिमाही में 14.78 प्रतिशत बढ़कर 5,345.06 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 4,656.56 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा, ‘‘वेस्टसाइड और ज़ूडियो का सकल मार्जिन स्थिर बना हुआ है।’’

ट्रेंट ने दिसंबर तिमाही में असाधारण मद में 26.11 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। यह नई श्रम संहिता को लागू करने के कारण हुआ है।

कुल आय, जिसमें अन्य आय शामिल है, दिसंबर तिमाही में 13.87 प्रतिशत बढ़कर 5,363.85 करोड़ रुपये हो गई।

ट्रेंट 274 शहरों में 1,100 से अधिक ‘लार्ज-बॉक्स’ फैशन स्टोर का पोर्टफोलियो संचालित करती है।

नतीजों पर टिप्पणी करते हुए, ट्रेंट के चेयरमैन नोएल एन टाटा ने कहा कि फैशन कारोबार ने इस तिमाही में सबसे अच्छी वृद्धि दर्ज की है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments