scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगततोशिबा ने पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन को स्वदेशी 220 केवी मोबाइल जीआईएस सिस्टम प्रदान किया

तोशिबा ने पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन को स्वदेशी 220 केवी मोबाइल जीआईएस सिस्टम प्रदान किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (भाषा) तोशिबा ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम्स (इंडिया) ने देश का पहला स्वदेश निर्मित 220 किलोवॉल्ट मोबाइल गैस-इंसुलेटेड स्विचगियर (एम-जीआईएस) सिस्टम पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को सौंप दिया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने बयान में कहा कि इस सिस्टम को तोशिबा ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड (टीटीडीआई) के तेलंगाना स्थित विनिर्माण संयंत्र से औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

बयान के अनुसार, देश का पहला स्वदेशी निर्मित 220 किलोवॉल्ट मोबाइल गैस-इंसुलेटेड स्विचगियर (एम-जीआईएस) सिस्टम टीटीडीआई द्वारा पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को सौंपा गया।

जीआईएस एक कॉम्पैक्ट सिस्टम है, जिसका उपयोग उच्च वोल्टेज बिजली को कुशलतापूर्वक वितरित करने के लिए किया जाता है, खासकर उन जगहों पर जहां स्थान सीमित हो।

टीटीडीआई के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक हिरोशी फुरुता ने कहा, ‘‘हमें पावरग्रिड के साथ मिलकर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल करने और भारत में ईएचवी ग्रिड नेटवर्क की अहम जरूरतों के लिए स्वदेशी समाधान विकसित करने पर गर्व है।’’

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments