scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशअर्थजगतपीएनबी के शीर्ष प्रबंधन को हर साल मिलेगा दो लाख रुपये का मोबाइल हैंडसेट भत्ता

पीएनबी के शीर्ष प्रबंधन को हर साल मिलेगा दो लाख रुपये का मोबाइल हैंडसेट भत्ता

Text Size:

मुंबई, 24 अगस्त (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने शीर्ष प्रबंधन को मोबाइल हैंडसेट खरीदने के लिए हर साल दो लाख रुपये देने का फैसला किया है।

सूत्रों ने कहा कि संशोधित कर्मचारी कल्याण लाभ मानदंडों के अनुसार बैंक के शीर्ष प्रबंधन, जिसमें प्रबंध निदेशक (एमडी) और कार्यकारी निदेशक शामिल हैं, को मोबाइल हैंडसेट खरीदने के लिए हर साल दो लाख रुपये मिलेंगे।

फिलहाल मोबाइल फोन पर जीएसटी की दर 18 प्रतिशत है।

सूत्रों ने कहा कि बैंक के बोर्ड के निर्णय के अनुसार संशोधित मानदंड एक अप्रैल, 2022 से लागू हैं।

इस संबंध में टिप्पणी के लिए पीएनबी को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया।

देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक में एमडी और सीईओ की सहायता के लिए चार कार्यकारी निदेशक हैं।

सूत्रों ने कहा कि हालांकि मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) के लिए मोबाइल फोन की पात्रता पिछले स्तर पर बरकरार रखी गई है।

बोर्ड द्वारा मंजूरी प्राप्त संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार सीजीएम के लिए पात्रता सालाना 50,000 रुपये और जीएम के लिए 40,000 रुपये है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments