scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएचएसबीसी के शीर्ष अधिकारियों ने वित्त मंत्री सीतारमण से की मुलाकात

एचएसबीसी के शीर्ष अधिकारियों ने वित्त मंत्री सीतारमण से की मुलाकात

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) एचएसबीसी समूह के चेयरमैन मार्क ई. टकर और ब्रिटेन स्थित वित्तीय सेवा कंपनी के निदेशक मंडल के सदस्यों ने सोमवार को यहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।

सीतारमण ने एचएसबीसी पीएलसी के शीर्ष प्रबंधन के साथ बैठक के दौरान विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण अनुकूल पहल, नवोन्मेष, कृत्रिम मेधा (एआइ) को अपनाने और समावेशी पहल के बारे में जानकारी की।

वित्त मंत्री ने एक वैश्विक वित्तीय सेवा प्रदाता के रूप में आईएफएससी गिफ्ट सिटी की भूमिका का जिक्र किया।

गिफ्ट आईएफएससी एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र है जो गुजरात के गांधीनगर में स्थित है।

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि बैठक में भारत की विकास गाथा, भारत सरकार की नीतिगत पहल और भारत को सहयोग देने में एचएसबीसी की भूमिका का उल्लेख किया गया।

एचएसबीसी के शीर्ष प्रबंधन के सदस्यों ने भारत की निरंतर विकास गाथा की सराहना की, जिसमें व्यापक नियामकीय सुधारों पर सरकार का ध्यान और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कराधान में हाल में किए गए सुधार शामिल हैं।

बैठक में वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं को मजबूत करने की भारत की महत्वाकांक्षा पर भी चर्चा की गई। एचएसबीसी ने मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, हरित ऊर्जा, एआई और डिजिटल तथा रचनात्मक अर्थव्यवस्था को समर्थन देने में भारत की भूमिका तथा वित्तपोषण, नवाचार और वैश्विक संबंधों के माध्यम से योगदान देने की भारत की तत्परता का उल्लेख किया।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments