scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतटीटागढ़ रेल सिस्टम्स को मुंबई मेट्रो के लिए 2,481 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स को मुंबई मेट्रो के लिए 2,481 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

Text Size:

कोलकाता, 31 अक्टूबर (भाषा) रेलवे इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनी टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसे मुंबई मेट्रो लाइन-5 के लिए 2,481 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

टीआरएसएल को मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) से यह ऑर्डर 132 मेट्रो कोच और संबंधित प्रणालियों के डिजाइन, निर्माण, आपूर्ति और चालू करने के लिए है।

टीआरएसएल ने एक बयान में कहा कि इस अनुबंध में 24.9 किलोमीटर लंबी पटरी के लिए सिग्नलिंग, 16 स्टेशनों पर दूरसंचार प्रणालियां, मंच स्क्रीन डोर, डिपो मशीनरी और पांच साल का व्यापक रखरखाव भी शामिल है।

यह परियोजना लाइन-5 कॉरिडोर के पहले चरण (कपूर बावड़ी-काशेली-धामनकर नाका) और दूसरे चरण (धामनकर नाका-भिवंडी-कल्याण एपीएमसी) दोनों को कवर करती है।

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के वाइस चेयरमैन उमेश चौधरी ने कहा, ”यह उपलब्धि संपूर्ण मेट्रो समाधान प्रदान करने में टीटागढ़ की बढ़ती विशेषज्ञता को दर्शाती है।”

इसके पहले कंपनी को मुंबई मेट्रो की लाइन-6 के लिए भी ऑर्डर मिल चुका है।

भाषा पाण्डेय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments