scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशअर्थजगतएनडीटीवी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने इस्तीफा दिया

एनडीटीवी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने इस्तीफा दिया

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (भाषा) मीडिया कंपनी एनडीटीवी के समूह अध्यक्ष समेत तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी पर अडाणी समूह के नियंत्रण के कुछ सप्ताह बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने इस्तीफा दिया है।

एनडीटीवी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में कहा कि कंपनी की समूह अध्यक्ष सुपर्णा सिंह, मुख्य रणनीति अधिकारी अरिजीत चटर्जी और मुख्य प्रौद्योगिकी एवं उत्पाद अधिकारी कवलजीत सिंह बेदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

एनडीटीवी ने कहा, ”कंपनी एक नये नेतृत्व समूह के गठन की प्रक्रिया में है, जो एक नई रणनीतिक दिशा और लक्ष्य निर्धारित करेगी।”

कंपनी ने बयान में कहा कि पिछले महीने एनडीटीवी पर अडाणी समूह का नियंत्रण होने के बाद ही उसके संस्थापकों… प्रणय रॉय और राधिका रॉय के अलावा चार अन्य स्वतंत्र निदेशकों ने एक साथ निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया था।

अडाणी एंटरप्राइजेज लि. का अपनी अनुषंगी इकाइयों आआरपीआर होल्डिंग और विश्वप्रधान कमर्शियल के जरिये एनडीटीवी में 64.72 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

भाषा रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments