scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमहाराष्ट्र में प्रस्तावित निवेश और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अंतर : आर्थिक समीक्षा

महाराष्ट्र में प्रस्तावित निवेश और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अंतर : आर्थिक समीक्षा

Text Size:

मुंबई, पांच मार्च (भाषा) महाराष्ट्र की आर्थिक समीक्षा 2025-26 में कहा गया है कि राज्य की अर्थव्यवस्था में मजबूत वृद्धि के बीच प्रस्तावित निवेश और परियोजनाओं के वास्तविक कार्यान्वयन के बीच एक बड़ा अंतर सामने आया है।

समीक्षा के अनुसार, वर्ष 2024 (अगस्त तक) में कुल 1,16,217 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावित किए गए थे, लेकिन इनमें से जो परियोजनाएं वास्तव में शुरू हो सकीं, उनका मूल्य केवल 27,357 करोड़ रुपये ही रहा।

समीक्षा में राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के वित्त वर्ष 2025-26 में 7.9 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है, जो देश की जीडीपी वृद्धि (7.4 प्रतिशत) से थोड़ा अधिक है।

महाराष्ट्र देश की अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा योगदान देने वाले राज्यों में है। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की कुल जीडीपी का लगभग 14 प्रतिशत महाराष्ट्र से आया।

हालांकि, राज्य की अर्थव्यवस्था ज्यादा सेवाओं पर निर्भर है। वित्त वर्ष 2024-25 में सेवाओं का योगदान लगभग 63 प्रतिशत था, जबकि उद्योग का हिस्सा 25 प्रतिशत और कृषि का केवल 11 प्रतिशत था। वित्त वर्ष 2025-26 में सेवाओं के क्षेत्र में नौ प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है, जबकि कृषि की वृद्धि घटकर 3.4 प्रतिशत रह सकती है।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments