scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशअर्थजगतफार्मा उद्योग का राजस्व चालू वित्त वर्ष में सात से नौ प्रतिशत बढ़ने का अनुमान

फार्मा उद्योग का राजस्व चालू वित्त वर्ष में सात से नौ प्रतिशत बढ़ने का अनुमान

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) घरेलू फार्मा उद्योग का राजस्व चालू वित्त वर्ष में सात से नौ प्रतिशत बढ़ सकता है।

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने कहा कि नियमन वाले बाजारों में निर्यात बिक्री संबंधी चुनौतियों और पिछले साल के ऊंचे आधार प्रभाव की वजह से राजस्व वृद्धि सीमित रहने का अनुमान है।

क्रिसिल ने कहा कि परिचालन मुनाफे में भी चालू वित्त वर्ष में दो से ढाई प्रतिशत की कमी आ सकती है। इसमें बीते वित्त वर्ष के दौरान 1.30 प्रतिशत की कमी आई थी।

एजेंसी का यह अनुमान 184 दवा निर्माता कंपनियों के अध्ययन पर आधारित है। इन कंपनियों का 3.4 लाख करोड़ रुपये के घरेलू दवा उद्योग में 55 प्रतिशत का हिस्सा है।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments