नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को वायदा बाजार में सोने की कीमत रिकॉर्ड 86,360 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव शुरुाअती कारोबार में रिकॉर्ड 86,360 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
बाद में इस अनुबंध का भाव कुछ कम हुआ और 206 रुपये या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,610 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 17,155 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों के अनुसार, एमसीएक्स पर सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ बढ़त जारी रखी है।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव अब तक के सबसे उच्च स्तर 2,968.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
भाषा योगेश निहारिका
निहारिका
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.