scorecardresearch
Saturday, 21 February, 2026
होमदेशअर्थजगतएआई की ताकत से स्वास्थ्य, शिक्षा और शोध क्षेत्र में होगा विस्तार: सुनील मित्तल

एआई की ताकत से स्वास्थ्य, शिक्षा और शोध क्षेत्र में होगा विस्तार: सुनील मित्तल

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) भारती समूह के चेयरमैन सुनील मित्तल ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, गहन शोध और चिकित्सा विज्ञान जैसे क्षेत्रों में कृत्रिम मेधा (एआई) के जरिये से व्यापक प्रगति होगी।

‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ 2026 में मित्तल ने कहा कि एआई अब कंपनी के परिचालन का अभिन्न हिस्सा बनती जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम स्वास्थ्य, शिक्षा, गहन शोध और चिकित्सा विज्ञान की बात कर सकते हैं। ये सभी क्षेत्र एआई की बदौलत आगे बढ़ेंगे। हमारी कंपनी के दृष्टिकोण से एआई इस बात का अहम हिस्सा बन रही है कि हम अपने ग्राहकों को कैसे सेवा दें, अपने नेटवर्क कैसे तैयार करें और उनका प्रबंधन कैसे करें।’’

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments