scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअर्थजगतइलेक्ट्रिक वाहन 'ओ अल्फा' का विनिर्माण राजस्थान के टपूकड़ा संयंत्र में होगा

इलेक्ट्रिक वाहन ‘ओ अल्फा’ का विनिर्माण राजस्थान के टपूकड़ा संयंत्र में होगा

Text Size:

जयपुर, 16 मार्च (भाषा) होंडा कार्स इंडिया अपने आगामी इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल ‘ओ अल्फा’ का विनिर्माण राजस्थान के अलवर जिले स्थित टपूकड़ा संयंत्र में करेगी। इसके लिए कंपनी लगभग 1,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और परियोजना का अनावरण किया।

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह परियोजना राजस्थान की निवेश नीतियों में बढ़ते वैश्विक विश्वास और वाहन विनिर्माण केंद्र के रूप में राज्य की बढ़ती क्षमता को दर्शाती है।

कंपनी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल का विनिर्माण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत घरेलू विनिर्माण को मजबूत करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने की दृष्टि को भी समर्थन देगा।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि यह परियोजना राज्य में निवेश, नवाचार और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देगी।

उन्होंने बताया कि सितंबर, 2024 में जापान यात्रा के दौरान, राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट से पहले उन्होंने होंडा नेतृत्व को राज्य में निवेश बढ़ाने और राजस्थान को ईवी विनिर्माण का आधार बनाने का आमंत्रण दिया था।

कंपनी अधिकारियों ने बताया कि आगामी “ओ अल्फा” इलेक्ट्रिक एसयूवी होंडा की घरेलू और निर्यात बाजारों की रणनीति का हिस्सा होगी। टपूकड़ा संयंत्र में बने वाहन भारतीय उपभोक्ताओं के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी भेजे जाएंगे।

भाषा बाकोलिया रवि कांत योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments