scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशअर्थजगतदेश की ऊर्जा खपत 13 प्रतिशत बढ़कर 126.16 अरब यूनिट पहुंची

देश की ऊर्जा खपत 13 प्रतिशत बढ़कर 126.16 अरब यूनिट पहुंची

Text Size:

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) देश की ऊर्जा खपत लगभग 13 प्रतिशत वृद्धि के साथ जनवरी, 2023 में 126.16 अरब यूनिट (बीयू) दर्ज की गई। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

ऊर्जा खपत में भारी वृद्धि से पता चलता है कि जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में तेजी बनी रही।

पहले विशेषज्ञों ने कहा था कि सर्दी के मौसम में खासकर उत्तर भारत में गर्म करने वाले उपकरणों का उपयोग बढ़ने से जनवरी में ऊर्जा खपत और मांग बढ़ जाएगी और बाद में आर्थिक गतिविधियों में सुधार आएगा।

आंकड़ों के अनुसार, ”जनवरी, 2022 में ऊर्जा खपत 111.80 अरब यूनिट रही थी, जबकि उससे पिछले साल के पहले महीने में 109.76 अरब यूनिट बिजली खपत हुई थी। जबकि जनवरी, 2020 में ऊर्जा खपत 105.15 अरब यूनिट रही थी।”

इस साल ऊर्जा की अधिकतम मांग जनवरी, 2023 में रही। उस समय एक दिन में यह 210.61 गीगावॉट (जीडब्ल्यू) बिजली की खपत हुई। साल 2021 में ऊर्जा मांग का उच्चतम स्तर 192.18 गीगावॉट रहा था और 2021 के जनवरी में यह 189.39 गीगावॉट रहा था।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments