नयी दिल्ली, 15 नवंबर (भाषा) टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने शनिवार को अपने चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आर के विश्नोई के निधन की सूचना दी। विश्नोई (58) 2021 से कंपनी में शीर्ष पद पर थे। उनका राष्ट्रीय राजधानी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।
एनटीपीसी की एक शाखा ऋषिकेश स्थित टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात और केरल में तापीय और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का संचालन करती है।
कंपनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ”सीएमडी आर के विश्नोई का आज (15-11-2025) निधन हो गया। टीएचडीसीआईएल परिवार और भारत के संपूर्ण विद्युत क्षेत्र को इस अपूरणीय क्षति से हमें गहरा दुख हुआ है।”
कंपनी ने कहा कि उनके नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पित सेवा को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
