scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से कपड़ा, चमड़ा क्षेत्र के शेयरों में उछाल

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से कपड़ा, चमड़ा क्षेत्र के शेयरों में उछाल

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बनने के बाद मंगलवार सुबह कपड़ा और चमड़ा क्षेत्र के शेयरों में 20 प्रतिशत तक की तेजी आई।

इस समझौते के तहत वाशिंगटन भारतीय वस्तुओं पर जवाबी शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा।

बीएसई पर केपीआर मिल का शेयर 20 प्रतिशत, गरवारे टेक्निकल फाइबर्स का शेयर 20 प्रतिशत, वेलस्पन लिविंग का शेयर 19.85 प्रतिशत, वर्धमान टेक्सटाइल का शेयर 19.60 प्रतिशत और ट्राइडेंट का शेयर 19.52 प्रतिशत बढ़ गया।

इसके अलावा रेमंड लाइफस्टाइल में 9.56 प्रतिशत और पेज इंडस्ट्रीज में 5.31 प्रतिशत की बढ़त देखी गई।

चमड़ा और फुटवियर शेयरों में भारतीय इंटरनेशनल 10.70 प्रतिशत, मयूर यूनिकोटर्स 7.39 प्रतिशत, बाटा इंडिया पांच प्रतिशत और मेट्रो ब्रांड्स 3.96 प्रतिशत ऊपर रहे।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments