scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशअर्थजगतटेस्ला ने भारत में 'मॉडल वाई' की आपूर्ति शुरू की

टेस्ला ने भारत में ‘मॉडल वाई’ की आपूर्ति शुरू की

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने जुलाई में पेश किए गए वाहन ‘मॉडल वाई’ की आपूर्ति शुरू कर दी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि मॉडल की पेशकश के दो महीने के भीतर ही इसकी आपूर्ति शुरू करना भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने और टिकाऊ विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कंपनी ने बताया कि नए मॉडल वाई के खरीदारों को उनके घर के भीतर चार्जिंग की आसान सुविधा के लिए पार्किंग क्षेत्र में मुफ्त वॉल कनेक्टर भी दिया जाएगा।

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की कंपनी टेस्ला का मॉडल वाई वर्ष 2023 और 2024 में दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक वाहन रहा है।

कंपनी ने इसे भारत में नए सिरे से डिजाइन कर पेश किया है। यह भारत में दो संस्करणों में उपलब्ध है जिसकी रेंज क्रमशः 500 किलोमीटर और 622 किलोमीटर है। उसने कहा कि लंबी दूरी वाले संस्करण की आपूर्ति जल्द ही शुरू की जाएगी।

कंपनी ने जुलाई में मुंबई और अगस्त में दिल्ली के एयरोसिटी में अपने अनुभव केंद्र भी खोले हैं।

भाषा प्रेम प्रेम रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments