scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसितंबर में चाय का उत्पादन 5.9 प्रतिशत घटा

सितंबर में चाय का उत्पादन 5.9 प्रतिशत घटा

Text Size:

कोलकाता, दो नवंबर (भाषा) सितंबर, 2025 के दौरान चाय का उत्पादन 5.9 प्रतिशत घटकर 15.99 करोड़ किलोग्राम रह गया है। पिछले साल समान अवधि में यह 16.99 करोड़ किलोग्राम था।

चाय बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर, 2025 के दौरान असम में चाय उत्पादन 9.47 करोड़ किलोग्राम पर लगभग स्थिर रहा, जबकि 2024 की इसी अवधि में यह 9.40 करोड़ किलोग्राम था।

पश्चिम बंगाल में चाय उत्पादन घटकर चार करोड़ किलोग्राम से कुछ अधिक रहा, जो 2024 के इसी महीने में 4.83 करोड़ किलोग्राम था।

उत्तर भारत, जिसमें असम और पश्चिम बंगाल राज्य शामिल हैं, में चाय उत्पादन सितंबर, 2025 में घटकर 13.86 करोड़ किलोग्राम रह गया, जो 2024 के इसी महीने में 14.69 करोड़ किलोग्राम था।

आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण भारत में, सितंबर, 2025 में उत्पादन मामूली रूप से घटकर 2.12 करोड़ किलोग्राम रह गया, जबकि 2024 के इसी महीने में यह 2.29 करोड़ किलोग्राम था।

भाषा अजय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments