scorecardresearch
Wednesday, 10 September, 2025
होमदेशअर्थजगतकर सुधारों से भविष्य में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल होगा: आंध्र मुख्यमंत्री

कर सुधारों से भविष्य में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल होगा: आंध्र मुख्यमंत्री

Text Size:

विशाखापत्तनम, पांच सितंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि कर सुधारों की मदद से ‘भारत को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।’

उन्होंने कहा कि इन सुधारों में निकट भविष्य में देश को 10 प्रतिशत की दर से वृद्धि करने में सक्षम बनाने की क्षमता है।

मुख्यमंत्री ने यहां मध्यस्थता पर एक सम्मेलन में कहा भारत 2047 के आसपास ‘विश्व स्तर पर शीर्ष अर्थव्यवस्था’ बन जाएगा। इस कार्यक्रम में उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीशों ने भाग लिया।

नायडू ने कहा, ”सभी कर सुधारों के साथ, हम अभी छह से सात प्रतिशत की दर से वृद्धि कर रहे हैं। निकट भविष्य में 10 प्रतिशत की दर से वृद्धि करने की क्षमता है। अगर ये सभी बातें हो जाती हैं, तो भारत को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।”

उन्होंने कहा कि ईएंडवाई ने भविष्यवाणी की है कि भारत 2038 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 11 साल पहले भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, लेकिन अब यह चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

नायडू ने कहा कि आबादी संबंधी लाभ से बढ़त पाने वाली अर्थव्यवस्था को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा एक मजबूत नेता मिला है।

न्यायपालिका को संविधान का एक स्तंभ बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोकतंत्र और कानून के शासन की रक्षा करती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय न्यायिक प्रणाली अपनी विश्वसनीयता, पारदर्शिता और न्याय के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments