scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशअर्थजगतटाटा मोटर्स ने यात्री वाहनों के दाम बढ़ाए

टाटा मोटर्स ने यात्री वाहनों के दाम बढ़ाए

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) टाटा मोटर्स ने कच्चे माल की बढ़ती लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए अपने यात्री वाहनों की कीमतों में तत्काल प्रभाव से वृद्धि की है।

भारत की प्रमुख ऑटो कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि 0.55 प्रतिशत की भारित औसत वृद्धि शनिवार से सभी श्रेणियों में होगी। यह बढ़ोतरी संस्करणों और मॉडलों के आधार पर अलग-अलग है।

बयान में कहा गया कि कंपनी ने बढ़ी हुई उत्पादन लागत के एक महत्वपूर्ण हिस्से को अवशोषित करने के लिए व्यापक उपाय किए हैं।

कंपनी ने कहा कि उत्पादन लागत में हुई कुल वृद्धि के प्रभाव की भरपाई के लिए कीमतों में न्यूनतम बढ़ोतरी की जा रही है।

टाटा मोटर्स पहले ही इस महीने से अपने ‘वाणिज्यिक वाहनों’ की कीमतों में 1.5 से 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर चुका है।

भाषा रिया पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments