scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअर्थजगतटाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन एक अप्रैल से पांच प्रतिशत तक महंगे होंगे

टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन एक अप्रैल से पांच प्रतिशत तक महंगे होंगे

Text Size:

मुंबई, 21 मार्च (भाषा) वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने एक अप्रैल, 2023 से अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में पांच प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की मंगलवार को घोषणा की।

कंपनी ने कहा कि कीमतों में वृद्धि एक अप्रैल से लागू होने वाले बीएस-छह उत्सर्जन मानदंड के दूसरा चरण के मद्देनजर की गई है।

कंपनी ने बयान में कहा कि कीमतों में यह बढ़ोतरी वाणिज्यिक वाहनों की पूरी श्रृंखला पर लागू होगी। यह अलग-अलग मॉडल और संस्करण के अनुरूप भिन्न-भिन्न होगी।

कंपनी ने कहा, ‘‘टाटा मोटर्स अप्रैल से अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में पांच प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी।’’

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments