scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसिन्जीन के एमडी और सीईओ जोनाथन हंट ने पद छोड़ा

सिन्जीन के एमडी और सीईओ जोनाथन हंट ने पद छोड़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) जोनाथन हंट ने अन्य अवसरों की तलाश के लिए सिन्जीन इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक (सीईओ) पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अनुबंध अनुसंधान, विकास और विनिर्माण संगठन (सीआरडीएमओ) ने एक बयान में कहा कि इसके बाद बोर्ड ने पीटर बैंस को सीईओ के रूप में नामित किया है।

बयान में कहा गया कि दोनों परिवर्तन 10 फरवरी से प्रभावी होंगे।

सिन्जीन इंटरनेशनल की गैर-कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ ने कहा कि सिन्जीन इंटरनेशन के साथ लगभग 10 साल तक एमडी और सीईओ के रूप में काम करने के बाद हंट अन्य अवसरों की तलाश के लिए ये पद छोड़ रहे हैं। बोर्ड अप्रैल, 2016 से सिन्जीन के कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए हंट का धन्यवाद करता है।’’

भाषा अजय

भाषा

योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments