मुंबई, नौ मार्च (भाषा) स्वान एनर्जी ने अपनी सहायक कंपनी ट्रायम्फ ऑफशोर के जरिये अपने पोत को टर्की सरकार के स्वामित्व वाली प्राकृतिक गैस और एलएनजी कंपनी बोटास को पट्टे पर देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। सौदे की अनुमानित राशि सालाना 800 करोड़ रुपये है।
स्वान एनर्जी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि ‘फ्लोटिंग स्टोरेज और रीगैसिफिकेशन यूनिट’ (एफएसआरयू) पोत को पट्टे पर देने का दैनिक किराया करीब 2.5 लाख डॉलर या करीब दो करोड़ रुपये है। यह सालाना आधार पर लगभग 800 करोड़ रुपये है।
इसके एफएसआरयू पोत वसंत वन के पट्टे की अवधि 12 महीने है। इसे आपसी सहमति के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।
भाषा रिया पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
