scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसुजलॉन के निदेशक मंडल ने जे पी चलसानी को सीईओ नियुक्त किया

सुजलॉन के निदेशक मंडल ने जे पी चलसानी को सीईओ नियुक्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल (भाषा) ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी सुजलॉन एनर्जी के निदेशक मंडल ने जे पी चलसानी को कंपनी का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। वह अश्विनी कुमार का स्थान लेंगे।

कंपनी ने बुधवार को बीएसई को भेजी एक सूचना में कहा कि अश्विनी कुमार ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया है, जो पांच अप्रैल, 2023 से प्रभाव में आएगा।

इसमें कहा गया कि निदेशक मंडल ने चार अप्रैल को हुई बैठक में, अन्य बातों के साथ-साथ तत्काल प्रभाव यानी पांच अप्रैल 2023 से सीईओ के रूप में जे पी चलसानी की नियुक्ति की मंजूरी दे दी है।

चलसानी अप्रैल, 2016 से जुलाई, 2020 तक सुजलॉन के समूह सीईओ पद पर रहे। इसके बाद वह सुजलॉन समूह के साथ रणनीतिक सलाहकार के रूप में बने रहे।

चलसानी को बिजली क्षेत्र से संबंधित सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

भाषा रिया मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments