scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसुजलॉन को गेल से 100 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का ऑर्डर मिला

सुजलॉन को गेल से 100 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का ऑर्डर मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) सुजलॉन समूह ने गेल (इंडिया) लि. से 100 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का ऑर्डर हासिल किया है।

कंपनी के बयान के अनुसार, यह वित्त वर्ष 2025-26 में सुजलॉन को मिला चौथा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (पीएसयू) ऑर्डर है, जो इसकी मजबूत और समग्र क्षमताओं को दर्शाता है।

इस परियोजना से उत्पन्न बिजली महाराष्ट्र के नंदुरबार में गेल के आगामी पेट्रोरसायन संयंत्र को कॉर्बन उत्सर्जन में कटौती करने में मदद करेगी।

बयान के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के क्षेत्र में अपनी रणनीति को मजबूत करते हुए, भारत की प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी सुजलॉन समूह ने गेल से अपनी छठी 100 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना की घोषणा की।

सुज़लॉन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अजय कपूर ने कहा, ‘हमें गेल के साथ अपने मजबूत संबंधों को जारी रखते हुए खुशी हो रही है। गेल पिछले 15 साल से हमारा एक महत्वपूर्ण भागीदार रही है, और हम साथ मिलकर अपना छठे ऑर्डर पर हस्ताक्षर कर रहे हैं।’

भाषा

योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments