scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशअर्थजगतसुरक्षा ग्रुप ने जेपी इंफ्राटेक के फंसे घर खरीदारों को समय पर कब्जा देने का आश्वासन दिया

सुरक्षा ग्रुप ने जेपी इंफ्राटेक के फंसे घर खरीदारों को समय पर कब्जा देने का आश्वासन दिया

Text Size:

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी सुरक्षा ग्रुप ने फंसे हुए घर खरीदारों को अंतिम समाधान योजना में किए गए वादे के अनुसार उनके अपार्टमेंट का कब्जा समय पर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

सुरक्षा ग्रुप ने 2024 में जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (जेआईएल) का दिवालियापन प्रक्रिया के माध्यम से अधिग्रहण कर लिया था।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा समूह के वरिष्ठ प्रबंधन ने इस सप्ताह की शुरुआत में घर खरीदारों की चिंताओं को दूर करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया था।

बैठक में कंपनी ने जून 2024 में जेआईएल का नियंत्रण अपने हाथ में लेने के बाद से रुकी हुई आवास परियोजनाओं में हुई प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया था।

वरिष्ठ प्रबंधन ने घर खरीदारों को आश्वस्त किया कि कंपनी समाधान योजना में किए गए वादे को पूरा करेगी।

सुरक्षा ग्रुप ने अपनी अंतिम समाधान योजना में वादा किया था कि वह विभिन्न फंसी हुई आवासीय परियोजनाओं में लगभग 20,000 घरों का निर्माण पूरा करेगी और फिर परेशान गृह खरीदारों को उनका कब्जा प्रदान करेगी।

पिछले महीने कंपनी ने कहा था कि उसने उत्तर प्रदेश के नोएडा में ‘जेआईएल विश टाउन’ आवासीय परिसर में 63 टावरों में 5,989 इकाइयों का निर्माण पूरा कर लिया है।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments