scorecardresearch
Friday, 23 October, 2026
होमदेशअर्थजगतदेहरादून में एसटीपीआई की नई ‘इन्क्यूबेशन’ सुविधा का उद्घाटन

देहरादून में एसटीपीआई की नई ‘इन्क्यूबेशन’ सुविधा का उद्घाटन

Text Size:

देहरादून, 23 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड में प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप परिवेश को सशक्त बनाने के लिए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) ने शुक्रवार को देहरादून में अपनी नई ‘इन्क्यूबेशन’ सुविधा का उद्घाटन किया।

यहां सहस्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क में करीब 30,000 वर्ग फुट में फैली चार मंजिला ‘इन्क्यूबेशन’ सुविधा यानी स्टार्टअप पालना केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने किया।

इस केंद्र का उद्देश्य राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं को मजबूत करना और प्रौद्योगिकी आधारित उद्यमिता, नवाचार, उत्पाद विकास तथा रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करना है।

इस केंद्र में अर्ध-सुसज्जित कार्यालय स्थान, हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी, वातानुकूलित एवं पर्यावरण-अनुकूल कार्यस्थल, एक ऑडिटोरियम, दो बैठक कक्ष, दो सम्मेलन कक्ष और एक नेटवर्क ऑपरेशन सेंटर उपलब्ध हैं।

इस मौके पर प्रसाद ने कहा कि यह नई इन्क्यूबेशन सुविधा स्टार्टअप और प्रौद्योगिकी उद्यमों को सहयोग, विचारों के आदान-प्रदान तथा नवोन्मेषी समाधान विकसित करने के लिए उपयुक्त परिवेश प्रदान करेगी।

उन्होंने उत्तराखंड में 1,700 से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पहल निवेश आकर्षित करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने में सहायक होगी। इस संबंध में उन्होंने काशीपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग संकुल के विकास सहित इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को बढ़ावा देने के प्रयासों का भी उल्लेख किया।

इस मौके पर मौजूद प्रदेश के सूचना प्रोद्यौगिकी एवं सुशासन मंत्री प्रदीप बत्रा ने उम्मीद जतायी कि इस प्रकार की पहल प्रदेश में प्रौद्योगिकी, नवोन्मेष और उद्यमिता के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करेंगी जिससे राज्य की प्रगति और देश के विकास के व्यापक लक्ष्य को गति मिलेगी।

प्रदेश के सूचना प्रोद्यौगिकी सचिव पंकज पांडे ने कहा कि एसटीपीआई की नई इन्क्यूबेशन सुविधा राज्य के प्रौद्योगिकी परिवेश का महत्वपूर्ण विस्तार है। यह युवा उद्यमियों को आवश्यक बुनियादी ढांचा और सहयोग उपलब्ध कराएगी।

इस सुविधा का उद्देश्य राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं को मजबूत करना और प्रौद्योगिकी आधारित उद्यमिता, नवाचार, उत्पाद विकास तथा रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करना है।

भाषा दीप्ति राजकुमार रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments