scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशअर्थजगतस्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी को तीसरी तिमाही में 99 करोड़ रुपये का घाटा

स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी को तीसरी तिमाही में 99 करोड़ रुपये का घाटा

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 जनवरी (भाषा) स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी का एकीकृत शुद्ध घाटा तीसरी तिमाही में सिमटकर 99 करोड़ रुपये रह गया, जिसका मुख्य कारण खर्चों में कमी आना है।

एक नियामकीय सूचना के अनुसार, कंपनी ने एक साल पहले की इसी अवधि में 428.78 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा दर्ज किया था।

कंपनी की कुल आय अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 417.65 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 1,502.23 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी का कुल खर्च भी तिमाही में पहले के 1,918.68 करोड़ रुपये से घटकर 512.79 करोड़ रुपये रह गया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments