scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशअर्थजगतस्टालिन ने 7,020 करोड़ रुपये के निवेश के 26 एमओयू के साथ जर्मनी यात्रा की संपन्न

स्टालिन ने 7,020 करोड़ रुपये के निवेश के 26 एमओयू के साथ जर्मनी यात्रा की संपन्न

Text Size:

चेन्नई, दो सितंबर (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने अपनी जर्मनी की यात्रा के दौरान 26 समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत राज्य में 7,020 करोड़ रुपये का निवेश आएगा और 15,000 से अधिक नौकरियां सृजित होंगी। सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि एक सितंबर को ‘टीएन राइजिंग जर्मनी निवेशक सम्मेलन’ के दौरान 3,819 करोड़ रुपये के निवेश प्रतिबद्धता के साथ 23 समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए और इन समझौतों से तमिलनाडु में 9,070 नौकरियां उत्पन्न होंगी।

इसके अलावा नॉर-प्रेम्स (2,000 करोड़ रुपये के निवेश एवं 3,500 लोगों को रोजगार देने के लिए), नॉरटेक्स ग्रुप (1,000 करोड़ रुपये के निवेश एवं 2,500 लोगों को रोजगार के लिए) और ईबीएम-फास्ट (201 करोड़ रुपये के निवेश एवं 250 रोजगार के अवसर के लिए) के साथ तीन प्रमुख समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञप्ति में कहा गया, इसके साथ ही कुल 7,020 करोड़ रुपये के निवेश प्रतिबद्धता वाले 26 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए जिनसे 15,320 लोगों को रोजगार मिलने का वादा किया गया।

मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा, ‘‘ मेरे विदेशी निवेश मिशन का जर्मनी चरण एक मजबूत बिंदू पर समाप्त हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ नवीकरणीय ऊर्जा, ‘ऑटोमोटिव’ घटकों और उन्नत अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में वैश्विक स्तर के दिग्गजों ने अपने विकास के अगले चरण के लिए तमिलनाडु को चुना है।’’

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments